
दोस्तों अगर आप भी ट्रेडिंग से पैसा कमाना चाहते है पर आपको यह नहीं पता की किस ट्रेडिंग में कितना पैसा और रिस्क है, तो आप सही लेख पढ़ रहे है
शुरूआती लोगो के लिए कौन सी ट्रेडिंग अच्छी है वैसे तो हर beginners के लिए स्विंग ट्रेडिंग एक अच्छा विकल्प है अपनी शेयर बाजर की शुरुआत करने हेतु।
आपको यह समझना होगा की किस ट्रेडिंग में कितना लाभ और Capital Risk कितना है, तब जाके आप अपने लिए एक अच्छा ट्रेडिंग विकल्प चुन पाएंगे।
ट्रेडिंग क्या है
शेयर मार्किट में ट्रेडिंग का मतलब है की किसी भी कंपनी के शेयर को कम दाम में खरीदकर, ज्यादा दाम में बेचना और लाभ कमाने के लिए वित्तीय साधनों को खरीदना और बेचना। आपको बतादे की शेयर बाजार में कई तरह के ट्रेडिंग होते है, और उनमे होल्डिंग पीरियड का भी फरक होता है
उदाहरण: A एक व्यक्ति है जो शेयर बाजार में एक कंपनी का शेयर जो 10 रुपये है वह इस कंपनी के शेयर 10,000 रुपये के खरीद लेता है यानि अब उसके पास 1,000 शेयर्स है उस कंपनी के, अब शेयर का दाम बढ़कर 12 रुपये हो जाता है, और A व्यक्ति अपने 1,000 शेयर्स को 12 रुपये के दाम में बेच देता है तो उसका प्रॉफिट 2000 रुपये है

Buying shares: Rs.10*1,000 Shares = Rs.10,000
Selling shares: Rs.12*1,000 Shares = Rs.12,000
Total Profit: Rs.12,000-Rs.10,000= 2000 Profit
इंट्राडे ट्रेडिंग vs स्विंग ट्रेडिंग vs ऑप्शनस ट्रेडिंग
शुरूआती लोगो के लिए कौन सा सबसे अच्छा ट्रेडिंग है? या यह कह लो की किस ट्रेडिंग से हमको शुरू करना चाहिए? यह जानने के लिए सबसे पहले आपको यह जानना होगा की किस ट्रेडिंग में कितना रिस्क और कितना प्रॉफिट है
1. इंट्राडे ट्रेडिंग
दोस्तों इंट्राडे ट्रेडिंग में आप जिस दिन शेयर खरीदते है उसी दिन बेच देते है वह इंट्राडे ट्रेडिंग कहलाता है यानि सुबह 9.15 A.M से दोपहर 3.30 P.M इसके बिच आपको अपने शेयर्स की खरीदी व बिक्री करनी होती है, अब आप यह सोच रहे होंगे की अगर इंट्राडे के शेयर नहीं बिके तो क्या होगा? आप बेचना भूल गये किसी कारणवश तब क्या होगा?
अगर आप Intraday में शेयर खरीदते हैं,और 3:15 P.M तक नहीं बेच पाते हैं, कुछ शेयर ब्रोकर के पास 3:20 P.M तक समय निर्धारित है इस समय तक नहीं बेच पाए, तो सिस्टम खुद ब खुद मार्केट मूल्य पर आपका Intraday share बेच देता है, अब अगर ब्रोकर सिस्टम से शेयर्स बेचे जायेंगे तो कुछ चार्जेज पे करना पड़ेगा जो Rs. 50 + GST per position है
दोस्तों इंट्राडे ट्रेडिंग की बात करे तो यहाँ हमे 5x मतलब 5 गुना लिवरेज मिलता है मतलब अगर आपके 5,000रुपये हियो तो अब आप 25,000 रुपये के साथ ट्रेडिंग कर पाएंगे जिससे अगर आपका प्रॉफिट होता है तो 5 गुना ज्यादा होगा परन्तु आपको लोस होता है तो वो भी 5 गुना होगा
शेयर मार्किट कैसे सीखे मेरा Secret मेथड केवल 4 स्टेप्स में?
शुरुआती लोगों के लिए इंट्राडे ट्रेडिंग टिप्स:
- दो या तीन तरल शेयर चुनें
- एक निवेशक के बजाय व्यापारी बनें
- बाजार के खिलाफ कदम मत करो
- अपनी इच्छा-सूची को अच्छी तरह से अनुसंधान करें
- प्रवेश और लक्ष्य मूल्य निर्धारित करें
- कम प्रभाव के लिए स्टॉप-लॉस का उपयोग करना
- अपने लाभ बुक करें जब आप अपने लक्ष्य तक पहुंचते हैं
- अपनी इच्छा-सूची को अच्छी तरह से अनुसंधान करें
2. स्विंग ट्रेडिंग
दोस्तों स्विंग ट्रेडिंग एक ऐसा तरीका है जहा आप शेयर को खरीद के उसको कई दिनों या महीनो बाद भी बेच सकते है या फिर जब आपका प्रॉफिट टारगेट आए तब प्रॉफिट बुकिंग कर सकते है, इसमें सबसे ज्यादा आराम है क्योकि इसमें आपको उतना मेंटल स्ट्रेस नहीं होता है क्युकी आप शेयर्स को लम्बे समय के लिए अपने पास रख सकते है
दोस्तों स्विंग ट्रेडिंग में धैर्य व शांत दिमाग का होना बहुत जरुरी है, इस तरह की ट्रेडिंग में आपका रिस्क अन्य ट्रेडिंग के मुकाबला कम होता है, और ट्रेडिंग रिस्क अगर कम है तो लाभ भी कम होगा, परन्तु आप मेंटल स्ट्रेस से दूर रहेंगे जो पैसो से कई गुना ज्यादा अच्छा है, पर मैं ऐसा बिलकुल नहीं कह रहा हु की आप स्विंग ट्रेडिंग से अच्छा पैसा नहीं बना सकते है
इसमें अच्छा पैसा बनाने के लिए आपको शेयर्स का एनालिसिस सीखना पड़ेगा और साथ ही हमेशा कोशिश यह करनी होगी की शेयर को एक दम निचे के भाव में खरीदारी करे जिससे आपका प्रॉफिट अधिक हो
स्विंग ट्रेडिंग में अच्छा पैसा बनाने के लिए आपको ज्यादा एक्सपीरियंस की आवश्यकता नहीं लगेगी आपको टेक्निकल एनालिसिस फंडामेंटल एनालिसिस और सुरक्षित शेयर को खोजना सीखना पड़ेगा और साथ ही आपको कैंडलस्टिक पैटर्न और चार्ट रीडिंग भी जरुर आना चाहिए
3. Future and Options ट्रेडिंग
दोस्तों फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग शेयर बाजार का एक बहुत बड़ा विषय है, फ्यूचर ट्रेडिंग कैसे करते हैं? जैसा की इसमें नाम से थोडा बहुत अंदाजा लग जाता है की इसमें फ्यूचर से सम्बंधिध बात हो रही है यानि किसी शेयर का प्राइस बढेगा या घटेगा इसका अंदाजा लगाना
उस अंदाज के हिसाब Call या Put आप्शन खरीदना या बेचना होता है और यही फ्यूचर एंड ऑप्शन ट्रेडिंग कहलाता है, लेकिन सबसे अधिक नुकशान इसी ट्रेडिंग में होता है, क्योकि ये जितना आसान दिखता है उतना है नही
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दू की सबसे ज्यादा रिस्क इसी ट्रेडिंग में है, इस ट्रेडिंग में आपको मानसिक तनाव बहुत ही ज्यादा होता है क्योकि इसमें आपका पैसा (+-) बहुत तेजी से होता है, इसमें कई बार अच्छे अच्छे ट्रेडर भी घबरा जाते है
अगर आपको भी यह ट्रेडिंग करनी है तो आपके पास कम से कम 1 साल का ट्रेडिंग एक्सपीरियंस होना आवश्यक है, इसमें जितना ज्यादा रिस्क है उतना ही ज्यादा प्रॉफिट भी है, इसमें आप 1000 रुपये लगाकर 1,00,000 लाख रुपये भी कम सकते है पर यहाँ हद से ज्यादा लोस होता है, इसीलिए आप इसमें घुसने से पहले अच्छे से रिस्क मैनेजमेंट सिख ले
SIP में 1000 रुपये का निवेश करने के बाद क्या हो सकता है?
शुरुआती लोगों के लिए कौन सा ट्रेडिंग सबसे अच्छा है
शुरुआती लोगों के लिए स्विंग ट्रेडिंग सबसे अच्छा है, इसमें आपको बहुत कम एक्सपीरियंस के साथ अच्छा नॉलेज मिल जाता है इसमें आपको सबसे अधिक ध्यान टेक्निकल एनालिसिस और फंडामेंटल एनालिसिस अच्छे से आना चाहिए जिसकी बदौलत आपक एक अच्छा सही समय पर खरीद पाएंगे और उसमे अच्छा लाभ कम पाएंगे इसमें आप शेयर को 2 दिन से लेकर कई हफ्तों तक होल्ड कर सकते है, जब तक आपको आपका टारगेट न मिल जाये
निष्कर्ष
दोस्तों आज इस लेख हमने देखा की कैसे शुरूआती लोगो के लिए कौन सा ट्रेडिंग सबसे अच्छा है? जैसा की आपने उपर देखा की ट्रेडिंग 3 प्रकार की होती है और सबके अपने फायेदे और नुकशान है किसी में अधिक हानि की सम्भावना है तो किसी में अधिक लाभ की, लेकिन कई ट्रेडिंग में मानसिक तनाव भी अधिक है, अगर आप नए ट्रेडर है तो आपको सबसे पहले सिख के आना है, जसी फुनादामेंतल, टेक्निकल, चार्ट रीडिंग यह सब सीखना भुत जरुरी है क्योकि ट्रेडिंग इसी चीज के उपर बेस्ड है

नमस्कार मैं राहुल कुमार Trading With Rahul का मालिक और इस वेबसाइट का लेखक। मैं Commerce का छात्र हु और मैं 2020 से स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टिंग कर रहा हु।Trading With Rahul का मुख्य उद्देश्य है आपको शेयर बाजार के बारे में जानकारी देना। शेयर बाजार क्या है, शेयर बाजार कैसे काम करता है, और ऐसे ही शेयर बाजार से जुड़े सारे सवालो के जवाब आपको यहाँ, इस वेबसाइट पर मिलेगा।


